Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएसयूआई की इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुकुलम ने दी मल्लिकार्जुन स्कूल को मात।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

एनएसयूआई की इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुकुलम ने दी मल्लिकार्जुन स्कूल को दी मात।छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा लोहाघाट में स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने वह नशे के प्रभाव से दूर रखने के लिए इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जीआईसी खेल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में गुरुकुलम व मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच हुए शानदार क्रिकेट मैच में गुरुकुलम ने मल्लिकार्जुन स्कूल को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुरुकुलम स्कूल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया ।मल्लिकार्जुन ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन का लक्ष्य रखा। गुरुकुलम की टीम ने 11 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच को जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया गुरुकुलम के सचिन ने अपनी टीम के लिए शानदार 33 रन व एक विकेट लिया। जिन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता जारी है।

जरूरी खबरें