Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:नेहरू युवा केंद्र ने सीमांत दिगालीचौड़ में किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
नेहरू युवा केंद्र ने सीमांत क्षेत्र में किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, चंपावत द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत विकासखंड लोहाघाट में खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया यह आयोजन खेल मैदान बिण्डा तिवारी (दिगालीचौड ) 22/12/24 से 23/12/24 तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र, चंपावत द्वारा विकासखंड लोहाघाट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन युवाओं के बीच फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने और इसे उनकी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के तथा नशे से दूर रखने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय 'स्वस्थ राष्ट्र - समृद्ध राष्ट्र' था। इसमें जनपद चंपावत के लोहाघाट विकासखंड के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में कबड्डी (बालक वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), 400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), और लंबी कूद (बालक एवं बालिका वर्ग )जैसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार ( कबड्डी एवं खो-खो के विजेताओ को स्पोर्ट्स किट एवं अन्य को मैडल दिए गए

जरूरी खबरें