Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की बेटी चारू विश्वकर्मा का नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए चयन

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 5, 2026

लोहाघाट की बेटी चारू विश्वकर्मा का नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए चयनलोहाघाट। एसवीजीपीजी कॉलेज, लोहाघाट की छात्रा चारू विश्वकर्मा का नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल चैम्पियनशिप (महिला टीम) के लिए चयन हुआ है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। चारू की इस उपलब्धि से कॉलेज, विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।चारू लोहाघाट क्षेत्र की पहली बेटी हैं, जिनका चयन नॉर्थ ज़ोन फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे लोहाघाट क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।चारू की इस सफलता में उनके कोच नितेश ढेक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और इस मुकाम तक पहुँचीं।कॉलेज परिवार, विश्वविद्यालय और क्षेत्रवासियों ने चारू को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

जरूरी खबरें