: चंपावत:एसडीएम नितेश डांगर के भरोसे आदर्श जिला चंपावत चार से तीन पद खाली
Laxman Singh Bisht
Fri, Feb 7, 2025
एसडीएम नितेश डांगर के भरोसे आदर्श जिला चंपावत चार से तीन पद खाली
मुख्यमंत्री के आदर्श जिला चंपावत को एकमात्र एसडीएम के भरोसे छोड़ दिया गयाहै एसडीएम पाटी नितेश डांगर के कंधों पर पूरे चंपावत जिले की जिम्मेदारी थोप दी गई है लोहाघाट एसडीएम रिंकु बिष्ट व चंपावत एसडीम के तबादले के बाद उनके स्थान पर अभी तक किसी भी एसडीएम की तैनाती नहीं की गई है तथा एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी के ट्रेनिंग में जाने से पूरे चंपावत जिले की जिम्मेदारी जिले में मौजूद एकमात्र महिला एसडीएम नितेश डांगर के हवाले कर दी गई है जिला मुख्यालय सहित जिले में तीन एसडीएम ना होने से अब मैदान से लेकर पहाड़ तक की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जनता के कई जरूरी कार्य एसडीएम के न होने से अटकने लगे हैं लोगों की कई समस्याओं का समाधान तक नहीं हो पा रहा है जिस कारण चंपावत जिले की जनता में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है लोगों ने कहा मुख्यमंत्री का जिला होने के बावजूद जिले में एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पदो का रिक्त होना काफी गंभीर बात है जिसका खामियाजा आदर्श चंपावत जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है लोगों ने मुख्यमंत्री से चंपावत जिले में जल्द एसडीएम की तैनाती करने की मांग की है ताकि जनता के महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से चल सकें तथा समस्याओं का समाधान हो लोगों ने कहा चंपावत जिले में चार एसडीएम तैनात रहते हैं अब शासन ने एक मात्र एसडीएम के भरोसे जिले को छोड़ दिया है मात्र एक एसडीएम कैसे इतने बड़े जिले की जिम्मेदारी कैसे संभाल पाएंगी जबकि एसडीएम नितेश डांगर पहले से ही पाटी के साथ-साथ लोहाघाट व बाराकोट की भी जिम्मेदारी संभाल रही है