Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

: चंपावत:भर्ती रैली में आए युवाओ ने टनकपुर में फैलाया आतंक वाहनों में किया जबरन कब्जा एन एच में डाले पत्थर पुलिस बनी मूक दर्शक 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 19, 2024
भर्ती रैली में आए युवाओ ने टनकपुर में फैलाया आतंक वाहनों में किया जबरन कब्जा एन एच में डाले पत्थर पुलिस बनी मूक दर्शक पिथौरागढ़ में सेना की प्रादेशिक भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में युवा टनकपुर पहुंचे हैं जहां वाहनों की कमी के चलते युवा अब अराजकता पर उतर आए हैं युवाओं ने एनएच पर कब्जा कर लिया है युवाओं के द्वारा जबरन वाहनों पर कब्जा किया जा रहा है तथा सड़क में पत्थर डालकर जबरन वाहनों को रोका जा रहा है जिस कारण वाहन चालक व यात्री दहशत में आ गए हैं लोगों ने बताया भर्ती में आए युवाओं ने ककराली गेट से लेकर सुखीडाग तक सड़क में अराजकता का माहौल बनाया हुआ है जबरन उनके वाहनों को रोका जा रहा है पर पुलिस प्रशासन के द्वारा एनएच में चलने वाले वाहनों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं जिस कारण वाहन चालको व यात्रियों में काफी डर का माहौल है लोगों ने पुलिस व प्रशासन से अराजकता पर अंकुश लगाने की मांग की है

जरूरी खबरें