Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्ती, अनियमितताओं पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति शुरु

चंपावत:जनता मिलन में उठी फरियाद पर घर पहुंचे डीएम मनीष कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के उपचार हेतु दिए त्वरित

लोहाघाट:दिनदहाड़े पालिका की नालियों में बह रहा सीवर बीमारियों का बड़ा खतरा लोगों ने जताई नाराजगी। कार्यवाही की मांग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

: रुद्रपुर:ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर महिला मरीज एवं उसके पुत्र की मौत, अल्मोड़ा जिले में शिक्षिका के पद पर तैनात है मृतका

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 12, 2024
ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर महिला मरीज एवं उसके पुत्र की मौत देहरादून से महिला मरीज को लेकर नवाबगंज बरेली जा रही एम्बुलेंस को ग्राम जाफरपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार महिला मरीज व उसके पुत्र की मौत हो गई हादसे मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम हरदुआ किफायतुल्ला थाना नवाबगंज बरेली निवासी मधुलता पत्नी दिनेश अल्मोड़ा के एक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्य करती थीं। करीब 15 दिन पूर्व उनका ग्राम जैती जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनका देहरादून के एक चिकित्सालय में उपचार किया गया। बताया जाता है कि गत दिवस शिक्षिका मधुलता को लेकर उसका पति दिनेश, पुत्र देवांश, जेठ हरीश के दो पुत्र विकास और मोहित एम्बुलेंस से वापस नवाबगंज की ओर आ रहे थे। एम्बुलेंस जब रुद्रपुर रोड के पास ग्राम जाफरपुर पहुंची तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आ गईं। गंभीर रूप उसे घायल मधुलता को जिला चिकित्सालय लें जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल एम्बुलेंस चालक प्रदीप और देवांश, विकास व मोहित को गंभीर अवस्था में भोजीपुरा स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां देवांश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया।

जरूरी खबरें