Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

: रीठा साहिब थाना क्षेत्र के मछीयार मे लधीया नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 15, 2023
रीठा साहिब के मछीयार में लधीया नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत रीठा साहिब के मछीयार क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है जहां हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्र 15 वर्षीय प्रशांत भंडारी S/O दशरथ सिंह भंडारी की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई है जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को प्रशांत अपने दो तीन साथियों के साथ शीला देवी मंदिर के पास लधिया नदी में नहा रहा था नहाने के दौरान अचानक प्रशांत का पैर गहरे पानी में नदी के अंदर पत्थरों में फंस गया और वह डूब गया प्रशांत के साथियों के द्वारा प्रशांत को नदी से निकालने की काफी कोशिश करी गई पर वे कामयाब नहीं हो पाए उसके बाद वे गांव गए और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी जिसके बाद ग्रामीण भाग कर घटनास्थल में पहुंचे और बड़ी मुश्किल से प्रशांत को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक प्रशांत की मौत हो चुकी थी घटना से प्रशांत के परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर छा गई वही रीठा साहिब थाने के एसओ दीवान सिंह जलाल ने बताया परिजनों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई थी लेकिन घटना का पता चलने पर पुलिस पूछताछ के लिए गांव गई एसओ जलाल ने बताया परिजनों ने प्रशांत का अंतिम संस्कार कर दिया है वही इस दुखद घटना से पूरे रीठा साहिब क्षेत्र में शोक की लहर है

जरूरी खबरें