Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 26, 2026

मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

ढाई से तीन हजार की आबादी हो रही है प्रभावित। दुर्घटना की बनी हुई है संभावना।

शासन प्रशासन बेखबर

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की चोमेल मऊ सड़क मे बने हुए बड़े-बड़े गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दावत देती नजर आ रही है। ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत व सुरक्षा दीवारों के निर्माण की मांग की जा रही है पर अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने जानकारी देते हुए बताया चोमेल मऊ सड़क क्षेत्र की कई दूरस्थ ग्राम सभाओं को जोड़ती है ।

लगभग ढाई से तीन हजार की आबादी को इससे लाभ पहुंचता है। महर ने बताया इस सड़क में लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा पिछले वर्ष आपदा से कई जगह सड़क की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण सड़क में हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा यात्रियों ,बीमारो व गर्भवती महिलाओं को इस सड़क में यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कई बार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से सड़क के गड्ढे भरने व सुरक्षा दीवारों की मरम्मत करने की मांग की गई पर विभाग के द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

पूर्व प्रधान ने समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से लोक निर्माण विभाग लोहाघाट तथा प्रशासन से इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत व क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के निर्माण की मांग की है। ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जरूरी खबरें