: प्रयागराज कुंभ में मची भगदड़ में 30 की मौत कई घायल 25 मर्तकों की हुई पहचान/ मेला प्रशासन ने जारी किया 1920 हेल्पलाइन नंबर
Laxman Singh Bisht
Wed, Jan 29, 2025
प्रयागराज में कुंभ में मची भगदड़ में 30 की मौत कई घायल
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक भगदड़ मच गई। अभी तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। तथा कई श्रद्धालु घायल हैं। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा- संगम नोज पर अधिक भीड़ के कारण यह फैसला किया गया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली। मेला प्रशासन के अनुसार बैरिकेड टूटने से भगदड़ मची श्रद्धालु सोए हुए लोगों के ऊपर जा गिरे 25 मृतकों की पहचान कर ली गई है । भारी भीड़ के चलते यह हादसा हुआ कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। मेला प्रशासन हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए शहर की सीमा से सटे जिलों में प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है।महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है, जिसके चलते करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है। प्रशासन के मुताबिक, संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं।