Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत में 603 फर्जी आयुष्मान कार्ड ब्लॉक, जांच और कार्रवाई जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

चम्पावत में 603 फर्जी आयुष्मान कार्ड ब्लॉक, जांच और कार्रवाई जारी

मुख्य चिकित्साधिकारी ने की पुष्टि, राशन कार्ड सूची के आधार पर की जा रही पहचानजनपद चम्पावत में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने की शिकायतों के आधार पर 603 कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान ने दी।उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अपात्र होते हुए भी आयुष्मान योजना का लाभ उठाने का प्रयास किया। जांच में सामने आए कार्डों को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी द्वारा तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है।इस कार्यवाही के तहत जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड की सूची प्राप्त कर वास्तविक लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर किया जा सके और पात्र जनों को ही लाभ सुनिश्चित किया जा सके।मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट किया कि फर्जीवाड़े में शामिल व्यक्तियों एवं कार्ड बनाने में सहयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि आमजन इस योजना का लाभ केवल नियमानुसार ही लें, अन्यथा अनुचित लाभ लेने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें