Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

सूचना

: चंपावत के जूप में गौशाला में लगी भीषण आग दो मवेशियों की जिंदा जलकर हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 7, 2023
गौशाला में लगी आग दो मवेशियों की जलकर हुई मौत। लोगों ने पीड़ित को प्रशासन से उचित मुआवजा देने की उठाई मांग। चंपावत जिला मुख्यालय के जुप में गौशाला में आग लगने से दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग लगाने की वजह का पता नही चल सका है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। रविवार को जिला मुख्यालय के जूप मे दीपा देवी की गौशाला में दोपहर एक बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग से गौशाला मे बंधी गाय एवम बछड़े की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक घास व लकड़ी से बनी गौशाला पूरी तरह आग की चपेट में आ गई थी। इस घटना से ग्रामीण को काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है वही भाजपा कार्यालय प्रमुख रमेश भंडारी ने बताया की इसकी सूचना जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग को दी गई थी लेकिन जब तक लोहाघाट से दमकल व चंपावत से पुलिस की टीम पहुंचती तब तक पूरी गौशाला आग की चपेट में आ चुकी थी। स्थानीय निवासी विनोद पटवा, भुवन सिंह, नरेंद्र पटवा, नरसिंह आदि लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने भी घटना की जानकारी मिलते ही जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्यय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसएचओ ने बताया की आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही लोगों ने एक बार फिर चंपावत में फायर स्टेशन खोलने की मांग करी रें

जरूरी खबरें