Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

: बाराकोट : खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन।बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शानदार प्रतिभा का किया प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 15, 2024
बाल वैज्ञानिकों ने अपनी शानदार प्रतिभा का किया प्रदर्शन। बाराकोट ब्लॉक के जीआइसी बापरू में विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश पाण्डे,विशिष्ट अतिथि राजू गड़कोटी,प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत,नारायण सिंह फर्त्याल तथा राजेन्द्र कुमार गड़कोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेन्द्र गड़कोटी के दिशा निर्देशन तथा प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में हुए विज्ञान महोत्सव में दूरस्थ विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रर्दशन किया गया। मुख्य अतिथि सतीश पाण्डे ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होंगे। विज्ञान महोत्सव में दूरस्थ विद्यालयों के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न सात विषयों के तहत विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान ड्रामा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ब्लॉक समन्वयक राजेन्द्र गड़कोटी द्वारा विज्ञान प्रकोष्ठ बाराकोट की ओर से उत्तराखंड गौरव रत्न सहित कई सम्मानों के नवाजे गए शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय तथा सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षाविद देवराज ओमरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं तथा मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित राईका बापरू के 8 छात्रों को भी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। विज्ञान महोत्सव में विकासखंड के अति दूरस्थ विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।अभिलेख एवं अन्य व्यवस्थाओं में कृष्ण चन्द्र जोशी,सतीश गहतोड़ी,भुवन पंत,प्रकाश चन्द्र जोशी,शोभा गड़कोटी,छत्रपाल पटेल,मनीष सामंत,आर्येंद्र कुमार द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह,श्यामला पुनेठा,चंद्रा अधिकारी,पंचदेव पाण्डे आदि उपस्थित थे।

जरूरी खबरें