Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पंच सम्मेलन में प्रतिभाग करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 14, 2026

पंच सम्मेलन में प्रतिभा करने ग्राम प्रधानों का दल वाराणसी के लिए रवाना।

दल में चंपावत जिले के ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक व नोमाना प्रधान संजय जोशी भी शामिल।

भारत सरकार के निर्देशन में वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 16 जुलाई को आयोजित होने वाले "पंच सम्मेलन" में प्रतिभाग करने के लिए कुमाऊँ मंडल के 12 सदस्यीय ग्राम प्रधानों का दल उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) से आज मंगलवार को वाराणसी को प्रस्थान किया। दल मे चंपावत जनपद से दो ग्राम प्रधान बाराकोट विकास खंड की नौमाना ग्राम पंचायत से संजय जोशी और लोहाघाट विकास खंड की ठांटा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मोहित पाठक चंपावत जनपद का प्रतिनिधत्व करते हुए पंच सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं।। उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद से दो ग्राम प्रधान सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं सम्मेलन में पूरे भारत से अपनी ग्राम पंचायत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 300 प्रधानों को सम्मलेन में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें विकसित भारत जीरामजी योजना सहित गांवों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के कुशल संचालन में प्रधानों की भूमिका पर चर्चा होनी है पंच सम्मेलन में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारत सरकार के आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्राम प्रधानों का मार्गदर्शन करेंगे।

जरूरी खबरें