Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 11, 2026

हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

लोहाघाट के हथरंगिया क्षेत्र मे बंदरों के बाद अब लंगूरों ने काफी आतंक मचाया हुआ है। लंगूरों के द्वारा लोगों के द्वारा लगाई गई साग सब्जी व फलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लंगूर घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। हथरंगिया क्षेत्र निवासी दीपक चंद्र राय ने बताया सुबह से ही लंगूरों के झुंड क्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं उन्होंने बताया भगाने पर लंगूर हमला करने पर आमदा है।

दीपक राय ने कहा लंगूरों के झुंड साग सब्जी व फलों को नुकसान तो पहुंचा ही रहे हैं।इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों स्कूली बच्चों तथा राहगीरों पर हमला करने का प्रयास भी उनके द्वारा किया जा रहा है। दीपक राय व क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से लंगूरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें