Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बाराकोट :रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में विशाल कन्या पूजन का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 16, 2024
रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में विशाल कन्या पूजन का होगा आयोजन मंगलवार को लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया चैत्र नवरात्रि में प्रति वर्ष राम नवमी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्र की खुशहाली सुख संपन्नता एवं समृद्धि के लिए मां भगवती मंदिर लड़ीधूरा, बाराकोट में भगवती के सभी रूपों की पूजा करने के उद्देश्य से विशाल कन्या पूजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम धूमधाम के साथ 17 अप्रैल 2024 बुधवार को रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित होगा।जोशी ने बताया कन्या पूजन में प्रतिभाग करने वाली मां भगवती स्वरूपी कन्याओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी।जोशी ने कहा इस दिव्य अनुष्ठान में हमारे जो सहयोगी साथी सहयोग करना चाहते हैं या पूजन में शामिल होना चाहते हैं वह हमारे दूरभाष नंबर 9917300250, 7579108090 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से मां भगवती मंदिर में सपरिवार, मंदिर में उपस्थित होकर पवित्र प्रसाद ग्रहण कर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील करी है

जरूरी खबरें