Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत:स्वाला मे पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए लगाई गई वायरमैट में लगी भीषण आग लाखों रुपए का नुकसान

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 27, 2025
स्वाला मे पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए लगाई गई वायरमैट में लगी भीषण आग लाखों रुपए का नुकसान टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास भूस्खलन और पत्थरों को गिरने से रोकने के लिए बनाए गए वायरमैट (लोहे की ड्रिल के साथ बनी जूट की जाली) में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है। रात में ग्रामीणों की मदद से और 37 किलोमीटर दूर लोहाघाट से पहुंची अग्निशमन की टीम व पुलिस की टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका।सोमवार को चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि रविवार को देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के समीप पहाड़ी ट्रीटमेंट के लिए लगाई गई वायर मैट में अचानक भीषण आग लग गई। वायरमैट का ज्यादातर हिस्सा जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर लोहाघाट से अग्निशमन दस्ता और चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में ग्रामीण ललित भट्ट, रवीश चंद्र, प्रेम बल्लभ भट्ट, चंद्रमणि भट्ट, जगदीश भट्ट, दिनेश भट्ट, पंकज भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है 1500 स्क्वायर मीटर पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। इस स्थान से कुछ ऊंचाई पर ग्रामीणों के घर और घास के लुट्टे भी थे। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। निर्माण करा रही केसीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि आग से लगने से करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने जान बूझकर इस हरकत को अंजाम दिया होगा। बताए कि काम लगभग पूरा हो है। विभाग की हैंड ओवर करने की प्रक्रिया की जा रही थी। लेकिन आग लगने से अब नुकसान हो गया है।

जरूरी खबरें