Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

: रामनगर: खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
रामनगर खेत में घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत रविवार की सुबह रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा हुआ है तो वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम गोपाल नगर नंबर 6 मालधन चौड निवासी ताराचंद्र की पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई इसके बाद इस महिला की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई उन्होंने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जरूरी खबरें