रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में केमिस्ट्री लैब में उपकरणों की भारी कमी एबीवीपी ने डीएम को दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट महाविद्यालय में केमिस्ट्री लैब में उपकरणों की भारी कमी एबीवीपी ने डीएम को दिया ज्ञापन।

जिलाधिकारी का आश्वासन जल्द लैब में उपकरणों की कमी को किया जाएगा पूरा।

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में लंबे समय से बीएससी के केमिस्ट्री विभाग में आवश्यक उपकरणों की कमी बनी हुई थी। कॉलेज में प्रयोगात्मक कार्यों के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण की आवश्यकता को लेकर छात्रसंघ और एबीवीपी के द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है पर महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक कार्य में काफी दिक्कत है आ रही हैं। शनिवार को प्रदेश छात्रसंघ प्रमुख विवेक पुजारी ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस समस्या से अवगत कराया और तत्काल प्रभाव से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया। मामले में जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि विज्ञान संकाय में उपकरणों के लिए आवश्यक उपकरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों की प्रयोगात्मक पढ़ाई और शोध कार्य सुचारु रूप से हो सकें। जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेने व छात्रों की समस्याओं को सुनने के लिए एबीवीपी नेता विवेक पुजारी व छात्र संघ ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*