Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: खटीमा में प्रशासन ने की अवैध मदरसों पर कार्यवाही तीन को किया सील 6 को नोटिस 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
खटीमा में प्रशासन ने की अवैध मदरसों पर कार्यवाही तीन को किया सील 6 को नोटिस उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मदरसों के खिलाफ छापेमारी की कार्यवाही करी। इस कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक दस्ते की दो टीमें बनाई गई। जिनमें आसपास के तहसीलो से आए प्रशासनिक कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने क्षेत्र में चलाए जा रहे 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया साथ ही साथ 6 मदरसों पर नोटिस चस्पा किए। खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई और तीन मदरसों को सील कर दिया गया है साथ ही 6 मदरसों के खिलाफ नोटिस की कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस दौरान मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर आसपास के शैक्षिक संस्थानों में स्थानांतरित करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा  

जरूरी खबरें