Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर की नजूल भूमि में काबिज लोगों की सूची तैयार करेगा प्रशासन :डीएम।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

लोहाघाट की नजूल भूमि में काबिज लोगों की सूची तैयार करेगा प्रशासन :डीएम।

पालिका अध्यक्ष वर्मा ने डीएम चंपावत के सामने उठाया लोहाघाट नुज़ूल भूमि फ्री होल्ड का मामला।लोहाघाट नगर के वासी बरसों से नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कर उन्हें भूमि का मालिकाना हक देने की मांग कर रहे हैं। पर आज तक नगर वासियों की भूमि का स्वामी बनने की ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई। पूर्व में नगर वासियों के द्वारा भूमि फ्री होल्ड करने के लिए धनराशि भी जमा की गई जो करोड़ों में है। वर्तमान में हाईकोर्ट के आदेश के तहत भूमि फ्री होल्ड करने का मामला लटका पड़ा है। आज शुक्रवार को लोहाघाट नगर में लगे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम में लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा लोहाघाट नगर की भूमि को फ्री होल्ड करने का मामला जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने रखा गया। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के मामले में राज्य सरकार काफी गंभीर है ।जिलाधिकारी ने बताया वर्ष 2022 में माननीय न्यायालय के आदेश के तहत फिलहाल मामला अटका पड़ा है। जिलाधिकारी ने बताया शासन के निर्देश के तहत लोहाघाट नगर में नजूल भूमि में काबिज लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए एसडीएम व ईओ को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया सूची तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी ।कहा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत नजूल भूमि फ्री होल्ड करने के नियमों में परिवर्तन किया जाएगा। कहा सरकार मामले को लेकर काफी गंभीर है। जिलाधिकारी ने कहा इस प्रकरण में हम लोग गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं तथा नजूल भूमि में बरसों से काबिज परिवारों की सूची जल्द तैयार की जाएगी तथा भूमिका अध्ययन किया जाएगा।उन्होंने कहा सरकार जनहित को देखते हुए नजूल भूमि प्रकरण का निस्तारण करेगी। उन्होंने कहा शासन से मामले में जो भी निर्देश जारी होंगे उसे जनता के समक्ष रखा जाएगा।

जरूरी खबरें