Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर बैराज क्षेत्र में 6 अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 10, 2026

टनकपुर बैराज क्षेत्र में 6 अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजरएनएचपीसी टनकपुर की शिकायत पर प्रशासन द्वारा बैराज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। शनिवार को तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में एनएचपीसी टनकपुर बैराज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके अंतर्गत अवैध रूप से संचालित 6 दुकानों को हटाया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जों के विरुद्ध स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाएगा और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा करने से बचें।

जरूरी खबरें