Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:पाटी अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई लूट के आरोपी अलबेला को मिली अंतरिम जमानत

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 24, 2023
पाटी अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई लूट के आरोपी अलबेला को मिली अंतरिम जमानत चंपावत जिले के पाटी मे बीते 26 नवंबर की रात पाटी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से जबरन चार पेटी शराब की लूट पाट के मामले में अभियुक्त संजय सिंह फर्त्याल उर्फ अलबेला को सत्र न्यायालय चम्पावत द्वारा आईपीसी 392 1860 में अंतरिम जमानत दे दी गयी । बीते माह 26 नवम्बर को अभियुक्त संजय सिंह फर्त्याल निवासी कोली ढेक (लोहाघाट) निवासी के खिलाफ गोविन्द सिंह मेहता की तहरीर पर पाटी पुलिस द्वारा धारा 392 के तहत लूट का मुकदमा दर्ज किया था, जिसके उपरांत अभियुक्त अलबेला द्वारा माननीय उच्च न्यायलय उत्तराखंड में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया । उच्च न्यायालय से तत्काल कोई राहत न मिलने के उपरांत अभियुक्त अलबेला द्वारा अपने अधिवक्ता यतीश चन्द्र जोशी के जरिए न्यायालय में 21 दिसम्बर को आत्म समर्पण किया गया जिसके पश्चयात 23 दिसम्बर को माननीय सत्र नयायालय चम्पावत में चली डेड घंटे की बहस के उपरांत अभियुक्त अलबेला को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया । अलबेला के विद्वान अधिवक्ता यतीश चन्द्र जोशी द्वारा बताया कि उनके क्लाइंट को राजनैतिक एवं व्यवसायिक द्वेष के कारण झूठा फसाया गया है। अभियोजन पक्ष द्वारा अंतरिम जमानत का यह कहकर घोर विरोध किया गया की अभियुक्त अल्बेला एक हिस्ट्री सीटर है यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता हे तो गवाहों के साथ छेड़- छाड़ कर सकता है । पर अधिवक्ता यतीश जोशी के तर्कों के सामने न्यायालय को अलबेला को बेल देनी पड़ी

जरूरी खबरें