Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

लोहाघाट से दिल्ली-देहरादून रूट पर किराया निर्धारित करने की उठी मांग, विवाद के बाद परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।

सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया ग्रहण।

आज रात 8:00 बजे से महिला रामलीला का होगा भव्य आयोजन।

13 व 14 जून को रूमा झूमा में बाल कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जलवा।

श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी व देवांचल सेवा संस्थान के सहयोग से लोहाघाट के रामलीला मैदान में 3 जून से चल रही कुमाऊनी भाषा की श्री राम कथा का आज शुक्रवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालुओ ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया 3 जून से कुमाऊनी भाषा मे चल रही श्री राम कथा का आज शुक्रवार को हवन यज्ञ भंडारे के साथ समापन किया गया। मेहता ने कहा श्री राम कथा के सफल आयोजन के लिए समस्त सहयोगियों व समस्त जनता को धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी कुमाऊनी भाषा को बढ़ावा देना था।उन्होंने कहा प्रसिद्ध कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री के द्वारा कुमाऊनी भाषा में भक्तों को कथा सुनाई गई।

कहा आज रात 8:00 बजे से महिला रामलीला का आयोजन किया जाएगा तथा 13 व 14 जून को रूमा झूमा के माध्यम से क्षेत्र के नन्हे कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर श्री राम कथा की तरह ही इन आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है। राम कथा व भंडारे में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,महासचिव मुकेश शाह, कैलाश बगोली ,आनंद पुजारी, संजय फर्त्याल,सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र ढेक,दानू सूतेड़ी,दीपक सूतेड़ी, हरगोविंद सिंह बोहरा,संजय चौबे, कीर्ति बगोली, बल्लू महरा, नरेश जोशी, संदीप ढेक , किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा ,भारती महरा, हरीश मेहता, रमेश बिष्ट ,नवीन बोहरा,ईश्वरी लाल साह, जीवन गहतोड़ी , सतीश पांडे ,गोविंद बोहरा , जगदीश लाल साह, सचिन जोशी भूपाल सिंह,मेहता जगदीश ओली किशोर ओली, पूरन सिंह मेहता, दीप जोशी, राजू गढ़कोटी, अमित शाह,सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें