Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

लोहाघाट:जूतो की माला मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जूतो की माला मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 12, 2026

जूतो की माला मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल। अनुसूचित वर्ग में भारी आक्रोश।

लोगों की परिवहन विभाग से टैक्सी में दिल्ली के किराए भाड़े की जांच की मांग।

घटना को लेकर अनुसूचित वर्ग में भारी आक्रोश जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

पीड़ित चालक ने चार नामजद आरोपियो के खिलाफ लोहाघाट थाने में दी तहरीर।

चंपावत जिले के लोहाघाट मे कुछ टैक्सी चालकों के द्वारा लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास डूंगरा बोरा निवासी एक अनुसूचित वर्ग के टैक्सी चालक प्रेम राम पुत्र नैन राम को सवारियो से दिल्ली का किराया कम लेने पर उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें जूते की माला पहनाई गई है तथा उनका फोन भी जब्त कर दिया गया। घटना बुधवार दोपहर की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डुंगरा बोरा निवासी टैक्सी चालक प्रेम राम ने बताया वह डूंगरा बोरा से दिल्ली टैक्सी चलाते हैं। बुधवार दोपहर को जब वह सवारी लेकर दिल्ली जा रहे थे तो तभी कुछ और दिल्ली चलने वाले वाहन चालकों ने उन्हें लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास घेर लिया तथा सवारियो से कम किराया लेने की बात कहते हुए उनके साथ हाथापाई व गाली गलौज करने के अलावा उनके गले में जुतो की माला डाल दी तथा उनका फोन भी छीन लिया। वहीं घटना पर चालक के परिजनों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए इस घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए पुलिस व प्रशासन से आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित चालक की पत्नी व परिजनों ने कहा इस घटना से पीड़ित चालक काफी भयभीत है तथा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से उनके आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है । वही इस घटना को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में गहरी नाराजगी है। सभी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आज शुक्रवार को मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित वर्ग के लोग पीढ़ी चालक प्रेम राम के साथ लोहाघाट थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित चालक प्रेम राम ने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना की नाम जद तहरीर थाना अध्यक्ष लोहाघाट को सोपी। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया मामला काफी गंभीर है पीड़ित चालक प्रेम राम की तहरीर पर चारों नामजद आरोपी वीरेंद्र सिंह ,सोहन सिंह, हरीश सिंह बोहरा व मोहन चंद के खिलाफ एससी /एचसी एक्ट सहित विभिन्न संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।उन्होंने कहा जल्द जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी कहा जांच में अगर कोई और भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित चालक प्रेम राम ने बताया आरोपी पहले से ही उससे रंजिश रखते थे। बुधवार को जब वह सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था तब उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे वह काफी डर गया था। मामले में पीड़ित के पिता नेन राम व थाने में आए समस्त लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा कहा अगर मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो अनुसूचित जाति वर्ग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। घटना की चारों ओर निंदा हो रही है लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चारों आरोपी सवर्ण समाज के है। पुलिस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा, तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता सीमा देवी, ईश्वर राम,आयुष, रोशन लाल ,संजय भारती ,सूरज कुमार ,भुवन बहादुर, दीपक कुमार ,बृजेश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें