रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत पुलिस ने वापस लौटाए डेढ़ लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल
Laxman Singh Bisht
चंपावत पुलिस ने वापस लौटाए डेढ़ लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल

तकनीक की ताकत, पुलिस की तत्परता—12 खोए मोबाइल बरामद कर चम्पावत पुलिस ने लौटाया भरोसा

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश में थाना बनबसा पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस सेल एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोनों की तकनीकी पड़ताल कर विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से कुल 12 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए के आसपास है। पुलिस ने बरामद मोबाइल पीलीभीत, बिहार, दिनेशपुर, पिथौरागढ़, दिल्ली, कन्नौज, खटीमा सहित अन्य जनपदों व राज्यों से बरामद किए गए।आज एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा थाना बनबसा में सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया।पुलिस कप्तान द्वारा उपस्थित नागरिकों को संचार साथी ऐप, सीईआरसी पोर्टल, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, तथा मानस हेल्पलाइन न0 1933 सहित विभिन्न जनहितकारी सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर धोखाधड़ी अथवा मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन न0 1930 व सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश