रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट, ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट, ग्राम सभा काकड़ निवासी संजय सिंह अधिकारी (41वर्षीय)पुत्र नारायण सिंह अधिकारी के आकस्मिक निधन से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है बताया जा रहा है कि संजय सिंह अधिकारी को तीन दिन पूर्व घर पर ही मस्तिष्क आघात हुआ था, परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई संजय सिंह अधिकारी लोग निर्माण विभाग लोहाघाट से सेवानिवृत मिनिस्ट्रियल कार्मिक नारायण सिंह अधिकारी के इकलौते पुत्र थे संजय अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ दो लड़कियां तथा एक चार वर्षीय बालक छोड़ गए हैं। अचानक संजय की मृत्यु का समाचार मिलने से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है संजय अत्यंत मिलनसार स्वभाव के युवक थे वह वीर देवता के देव डांगर भी थे संजय बेकरी का कार्य करते थे 10 दिन पूर्वी वह अपने गांव लौटे थे, उनके निधन पर लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी, योगेश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान रीता देवी, ब्लॉक प्रमुख सीमा विश्वकर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, आन सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, हयात सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी,जगदीश सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह अधिकारी,देवेंद्र सिंह अधिकारी, लाल सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, सक्षम अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नमन जोशी, रिंकू अधिकारी,प्रकाश राय, जगदीश सिंह तड़ागी, आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।