रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा:नैनीताल की आग पहुंची अल्मोड़ा घटना के विरोध में अल्मोड़ा मे निकला जुलूस
Laxman Singh Bisht
Sat, May 3, 2025
नैनीताल की आग पहुंची अल्मोड़ा घटना के विरोध में अल्मोड़ा मे निकला जुलूस
नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में अल्मोड़ा में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य सामाजिक संगठनों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने भैरव मंदिर मिलन चौक से एक जुलूस निकाला गया जो मुख्य बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी पर कड़ी कार्यवाही तथा इस प्रकार की घटनाओं पर सरकार से लगाम लगाने की मांग की।विरोध प्रदर्शन में स्थानीय नागरिक युवा शामिल रहे। मालूम हो नैनीताल में समुदाय विशेष के व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।