Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:आख़िरकार आरटीआई का हुआ असर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

आख़िरकार आरटीआई का हुआ असर

कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही मांग अब जाकर पूरी हुई है।

अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पांडे के प्रयासों से पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार पर, लिफ्ट के पास आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट (Citizen Charter) स्थापित कर दिया गया है।गौरतलब है कि यह सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी प्राप्त करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।अब इस नए सूचना पट के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी।यह भले ही एक छोटा कदम हो, लेकिन आम जन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए, तो बदलाव निश्चित होता है यह उसी का सशक्त उदाहरण है।

जरूरी खबरें