Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत मे कड़ी निगरानी के बीच पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरु /जिले के 2694 युवा भर्ती में होंगे शामिल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 24, 2025
चंपावत मे कड़ी निगरानी के बीच पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरु चंपावत जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो गई है एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश व सीओ बंदना बर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चंपावत में कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा रही है एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा खुद भर्ती स्थल में मौजूद रहकर निष्पक्ष तरीके से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है एसपी अजय गणपति ने बताया आज से पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की गई है जिसमें जिले के 2694 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं भर्ती प्रक्रिया आज 24 फरवरी से 01 मार्च तक संपन्न की जाएगी जिनमें आज 500 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न की जा रही है एसपी ने बताया शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी दौड़, लॉन्ग जंप ,बाल थ्रो ,चिन अप, दंड बैठक इवेंट रखे गए हैं जिनमें चार इवेंट फील्ड में संपन्न किए जा रहे हैं जबकि लंबी दौड़ मुड़ीयानी से पुलिस लाइन तक संपन्न की जाएगी एसपी ने बताया भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी तरीके से आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के तहत संपन्न की जा रही है प्रत्येक इवेंट राजपत्रित अधिकारी की निगरानी तथा वीडियो ग्राफी के बीच संपन्न किए जा रहे है तथा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कर रहे पुलिस कर्मियों को कल ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए दिए गए हैं उन्होंने भर्ती में शामिल होने जा रहे सभी युवाओं को सही समय पर भर्ती स्थल में पहुंचने के निर्देश दिए वहीं भर्ती में शामिल होने आए युवाओं के द्वारा काफी दमखम दिखाया जा रहा है इस दौरान तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें