Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में विवेकानन्द केन्द्र खोलने में आर्थिक सहायता हेतु आगे आयेंगे आनन्द अधिकारी l 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 23, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट में विवेकानन्द केन्द्र खोलने में आर्थिक सहायता हेतु आगे आयेंगे आनन्द अधिकारी l स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा बीआईटीएम निदेशक व भाजपा नेता आनन्द सिंह अधिकारी का शिष्टाचार आगमन पर धन्यवाद ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने विगत दिनों में ‘राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना कार्यक्रम’ में छात्रों को पुरस्कार स्वरूप स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति एवं पारितोषिक दिया था जिससे विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों में स्वामी विवेकानन्द के विचारों का प्रसार-प्रसार हुआ lशिष्टाचार आगमन पर आनन्द अधिकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी अद्वैत आश्रम, मायावती, लोहघाट में 15 दिन के लिए प्रवास पर आये थे जिससे यह स्थान विवेकानन्द के तपस्वी स्थल के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है l डॉ. संगीता गुप्ता ने महाविद्यालय में विवेकानन्द केन्द्र खोलने में आनन्द सिंह अधिकारी का आर्थिक सहयोग देने की इच्छा प्रकट करने पर इनका पुनः आभार व्यक्त किया l शिष्टाचार आगमन पर आनन्द सिंह अधिकारी एवं दिनेश सिंह बिष्ट का डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया l डॉ. अपराजिता, डॉ. रुचिर जोशी, श्री मुकेश चन्द्र भट्ट, श्रीमती चंद्रा जोशी, ब्रिजमोहन आदि उपस्थित रहे l

जरूरी खबरें