Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : आनंद बर्द्धन होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात 01 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

आनंद बर्द्धन होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात।। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे आदेश जारी होते है उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाक़ात की । धामी सरकार ने आज नये मुख्य सचिव को लेकर आदेश जारी कर दिया है। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है।आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में वह मौजूदा समय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी है।

वरिष्ठता के क्रम के आधार पर उनको मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है। वह 2027 में रिटायर हो रहे हैं । आईएएस आनंद वर्धन अभी तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नये आदेश के अनुसार 01 अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।धामी सरकार ने सीनियर आईएएस आनंद वर्धन को मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।

जरूरी खबरें