Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट :घरों में हाई वोल्टेज आने से फूंके उपकरण लोगों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 19, 2023
घरों में हाई वोल्टेज आने से फूंके उपकरण लोगों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की करी मांग लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी के कनेड़ा क्षेत्र में शनिवार को अचानक हाई वोल्टेज आने से हड़कंप मच गया।स्थानीय शशांक पाण्डेय ने बताया कि सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी, देखते ही देखते सभी घरों में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही लोगों के टीवी,मीटर,लैपटॉप, मोबाइल,पंखे,बल्ब,इन्वर्टर,आदि फूंक गये। जिस कारण लोगों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंचा है इसके साथ ही सभी घरों की बिजली भी चले गई। उन्होंने बताया कि देवयोग से किसी व्यक्ति को करंट नही लगा । वहीं रोहित सिंह अधिकारी ने बताया कि उनका टीवी,वाईफ़ाई और रिसीवर हाई वोल्टेज आने से फूंक गये जिससे उनको हज़ारों रुपये का नुकशान हो गया।स्थानीय निवासी पूरन पाटनी, केशव पाटनी, रेखा विश्वाकर्मा,पुष्पा पाटनी, रेखा देवी, माया पाटनीं, चंचल अधिकारी,लीला पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, दयाल विश्वकर्मा, अंकिता पाण्डेय, ललित अधिकारी,श्याम विश्वकर्मा, हेमा पाण्डेय, शिवम् अधिकारी,आदि लोगों ने उनके हुए नुकशान के लिए विद्युत विभाग से मुआवजा देने की माँग की है जिससे उनकी क्षतिपूर्ति हो सके। वहीं विद्युत विभाग के लाइनमैन लक्ष्मण कन्याल ने घटना के तुरंत बाद बिजली व्यवस्था सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिये जिससे स्थानीय लोगों को दिक़्क़तों का सामना न करना पड़े। लाइनमैन लक्ष्मण कन्याल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में चिड़िया मृत पायी गई हैं।संभवतया चिड़िया के ही कारण लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया हो।

जरूरी खबरें