: पाटी:एडी फटकशिला मंदिर में गहराया पेयजल संकट क्षेत्र वासियों ने हैंडपंप लगाने की मांग एसडीएम से की
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 14, 2024एडी फटकशिला मंदिर में क्षेत्र वासियों ने हैंडपंप लगाने की मांग एसडीएम से की
पाटी विकासखण्ड की ढरौज ग्राम सभा के अन्तर्गत आने वाले ऐडी फटकशीला मंदिर मसूरधूरा में वर्षों से पीने के पानी की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को समाज सेवी राजेश बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्रीय शिष्ट मंडल के द्वारा एसडीएम पाटी रिंकू बिष्ट व सहायक अभियंता जल संस्थान से लोहाघाट कार्यालय में मुलाक़ात की व हैंड पंप लगवाने की मांग की।
वहीं लोगों की पेयजल की समस्या को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट व सहायक अभियंता जल संस्थान के द्वारा इस विषय की गंभीरता व आवश्यकता को समझते हुए सभी को आश्वस्त किया कि यह कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। शिष्ट मंडल में में देव सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, रमेश मेहता, रमेश बिष्ट, विक्रम सिंह बद्री सिंह, गिरीश सिंह, अमित सिंह, नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।