Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : किच्छा विधायक बेहड़ के बेटे पर हमला। अस्पताल में भर्ती

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

किच्छा विधायक बेहड़ के बेटे पर हमला। अस्पताल में भर्ती उधम सिंह नगर के किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर रुद्रपुर में 3 अज्ञात युवको ने हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया है।सौरव राज बेहड़ रुद्रपुर नगर निगम में वार्ड नंबर 39 से पार्षद है । जानकारी के मुताबिक एक पुराने मामले में सौरभ पुलिस के बुलाने पर पंचायत करवाने पुलिस चौकी जा रहे थे तभी रास्ते में मोटर साइकिल पर सवार 3 युवको ने उन्हें टक्कर मार कर गिरा दिया और उनके साथ मार पीट की और फरार हो गए हमले में सौरभ राज गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन् फानन में उन्हें अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया । मार पीट की सूचना मिलते ही सौरव बेहड़ के पिता किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ मौके पर पहुच गए ।देखते ही देखते अस्पताल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ का जमावड़ा लग गया ।बेहड़ ने कहा की पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है लेकिन इस मामले के पीछे जो भी लोग है उनको किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बेहड़ के धुर विरोधी रहे रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल भी अस्पताल पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। फिलहाल घटना को लेकर रुद्रपुर का माहौल गर्मा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

जरूरी खबरें