Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट: भागवत कथा कराने को लेकर बाबा व रिशेश्वर प्रबंधन समिति एक बार फिर आमने-सामने

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 18, 2023
  लोहाघाट के प्रसिद्ध रिशेश्वर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाली भागवत कथा कराने को लेकर एक बार फिर से मंदिर के बाबा मोहनानंद तीर्थ व रिशेश्वर प्रबंधन समिति एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है जिससे बिवाद होने की संभावना बढ़ गई है दोनों पक्ष एक सितंबर से भागवत कथा का आयोजन कराने को लेकर अड़े हुए  हैं बाबा मोहनानंद तीर्थ ने बताया एक सितंबर से गीता भवन धर्मशाला में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जूना अखाड़े की माहेश्वरी गिरी कथा का प्रवचन करेंगी तथा शिवम त्रिपाठी जी अपने विद्वान ब्राह्मणों के साथ आएंगे उन्होंने क्षेत्र की जनता से भागवत कथा को सफल बनाने की अपील करी है उन्होंने कहा न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला दिया है इसलिए वे ही कथा करवाएंगे कथा करवाने का हक साधु संतों का है वहीं रिशेश्वर प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता ने कहा एक सितंबर से रिशेश्वर प्रबंधन समिति के द्वारा मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जिसका निर्णय पूर्व में हुई बैठक में लिया गया है मेहता ने कहा कथा हर हाल में होकर रहेगी जिसकी तैयारी 27 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी अगर प्रशासन कथा में रोक लगाने की कोशिश करेगा तो जनता सड़कों में उतरेगी उन्होंने कहा रिशेश्वर प्रबंधन समिति कथा को एक सितंबर से हर हाल में करवाएगी चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों ना जाना पड़े उन्होंने कहा न्यायालय ने अपने निर्णय में धर्मशाला का कब्जा किसी को नही दिया है  दोनों पक्षों के द्वारा एक ही तारीख में भागवत कथा कराने से विवाद की स्थिति एक बार फिर से बनती नजर आ रही है जैसा पिछले दो-तीन वर्षों से चला आ रहा है तथा हर बार कथा का आयोजन पुलिस के पहरे में हुआ है कुल मिलाकर अब यह तो आने वाला वक्त और प्रशासन ही तय करेगा की कथा कौन करवाएगा

जरूरी खबरें