Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

सूचना

: चंपावत:मॉडल जिले की बदहाल सड़के /विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब सड़क मार्ग की हालत खस्ताहाल/ पीएमजीएसवाई यूआरआरडीए से स्वीकृत की लगाए हुए है आश। जनता परेशान

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
पीएमजीएसवाई  सड़क का टेंडर निकालने के बाद विभाग यूआरआरडीए से स्वीकृत की लगाए हुए है आश। लोहाघाट/चंपावत । मॉडल जिले चंपावत में दुनिया में मीठे-रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली के कारण यहां देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। उससे यहां आ रहे तीर्थ यात्री मॉडल जिले के प्रति कटु अनुभव लेकर जा रहे हैं। दरअसल टनकपुर से लोहाघाट खेतीखान होते हुए तीर्थ यात्रियों को रीठासाहिब पहुंचने तक 150 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। जबकि सुखीडॉग से साल होते हुए श्रीरीठासाहिब तक पहुंचने में मात्र 80 किलोमीटर का सफर रह जाता है। सुखीडॉग से साल तक 35 किलोमीटर लंबी सड़क लोनीवी चंपावत के अधीन है। जबकि साल से कुलयाल गांव तक 15 किलोमीटर लंबी सड़क पीएमजीएसवाई खंड लोहाघाट के पास है ।इस 15 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत इतनी खराब है कि यहां से तीर्थ यात्री लौटकर चंपावत लोहाघाट होते हुए रीठा साहिब आ रहे हैं इस यात्रा का उन्हें बहुत कटु एवं कभी न भूलने वाला अनुभव हो रहा है पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा 6 माह पूर्व उक्त सड़क के डामरीकरण के लिए टेंडर की पूरी प्रक्रिया की जा चुकी है। तीन करोड रुपए लागत से होने वाले इस कार्य की पूरी फाइल सभी औपचारिकताओं के साथ उत्तराखंड ग्रामीण रोड विकास अथॉरिटी ( यूआरआरडीए) को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। लेकिन अभी तक उसमें कोई कार्यवाही न होने से सारी सड़क बदहाल हो गई है ।दिल्ली गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह, गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की इस सड़क की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा रीठा साहिब में सालाना मेले की भी तिथि नजदीक आती जा रही है, अभी तक सड़क की हालत ठीक नहीं है जबकि होलियो के बाद से ही यहां तीर्थ यात्रियों के आने का क्रम शुरू हो जाता है ।इधर साल, टाण , मछियाड क्षेत्र के लोग भी सड़क की बदहाली को लेकर आंदोलन का मूड बना रहे है लोगो ने कहा प्रशासन बताए इस सड़क मे वाहन कैसे चलाएं जाए कहा अगर कोई दुर्घटना होती है तो प्रशासन चालक को बली का बकरा बनाने में देरी नहीं करेगा । आश्चर्यजनक पहलू यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इस क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क की स्वीकृति को कौन और क्यों रोक रहा है ? यह एक जांच का विषय है जिसने मुख्यमंत्री की साख को कम करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

जरूरी खबरें