रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाजपुर:एसडीएम की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता के मुंह पर पोती कालिख की मारपीट
Laxman Singh Bisht
एसडीएम की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता के मुंह पर पोती कालिख की मारपीट

जल भराव को लेकर भाजपा नेता जाता रहे थे नाराजगी।
उधम सिंह नगर के बाजपुर में रविवार को लोक निर्माण विभाग के एक अभियंता के साथ मारपीट और मुंह पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। लापरवाही के आरोपों को लेकर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार समेत कुछ भाजपा नेताओं ने जेई के साथ कथित तौर पर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद बताए जा रहे हैं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाजपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों में लापरवाही के आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं ने पीडब्लूडी के अभियंता के खिलाफ नाराजगी जताई इस दौरान अभियंता के मुंह पर कालिख पोतने और उनके साथ मारपीट की गई घटना के समय मौके पर उपजिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस के द्वारा किसी तरह अभियंता को हमलावरों के चंगुल से बचाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन