रिपोर्ट जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:एटीएम बना शोपीस एसबीआई के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही व्यापारियों की आंदोलन की चेतावनी
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 24, 2025
दो महीने से खराब पड़ा है एटीएम।
सभी बैंकों के द्वारा जनता की सुविधा के लिए जगह-जगह एटीएम खोले गए ताकि जनता को भी सुविधा मिले और बैंक में भी दबाव न पड़े ।पर चंपावत जिले के बाराकोट में एसबीआई के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है । बाराकोट व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया स्टेट बैंक के द्वारा बाराकोट में लगाया गया एटीएम पिछले दो महीनो से खराब पड़ा हुआ है ।जिस कारण जनता व व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही है ।वर्मा ने बताया एसबीआई के अधिकारियों के द्वारा एटीएम को सही करने के कोई भी प्रयास नहीं किए गए हैं ।बताया जब एसबीआई के अधिकारियों से बात की गई तो उनके द्वारा एटीएम सही होने में और दो महीने का समय लगने की बात कही ।व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा यह एसबीआई के अधिकारियों की लापरवाही है जनता को हो रही परेशानी उन्हें नजर नहीं आ रही है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर एक हफ्ते के भीतर एटीएम सही नहीं किया जाता है तो बाराकोट के सभी व्यापारी एसबीआई के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे ।साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन व एसबीआई के उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द एटीएम ठीक कर जनता को राहत देने तथा लापरवाह अधिकारियो पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसबीआई के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया।