Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम से की मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

.भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापनविकासखंड बाराकोट मे जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन के संबंध में बाराकोट विकासखंड के पूर्व प्रधान व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी द्वारा आज गुरुवार को जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की और तीन सूत्रीय मांगों से अवगत करते हुएज्ञापन दिया। जिसमें बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पब्लिक हेल्थ यूनिट को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, बाराकोट में जाटा धूरा खेल मैदान तक पक्की सड़क व शौचालय निर्माण के साथ टिनसेड का निर्माण तथा फसल सुरक्षा हेतु ग्राम प्रहरी के तर्ज पर ग्राम फसल प्रहरी की नियुक्ति करने की मांग की। जिससे गांव से पलायन को रोका जा सके व ग्रामीणों की फसल की सुरक्षा हो। राजू अधिकारी द्वारा तीन बिंदुओं पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया गया । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास जिलाधिकारी के द्वारा बाराकोट विकासखंड की इन तीन महत्वपूर्ण मांगों के संबंध में अति शीघ्र अपने स्तर से उचित समाधान किया जाएगा।

जरूरी खबरें