रिपोर्ट जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:पंचायती राज दिवस पर क्षेत्र पंचायत बाराकोट कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 24, 2025
पंचायती राज दिवस पर क्षेत्र पंचायत बाराकोट कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान
24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर में क्षेत्र पंचायत कार्यालय बाराकोट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल लोगों के द्वारा क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर की साफ सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया तथा लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया ।अभियान में खंड विकास अधिकारी बारा कोट मोनिका पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल, कविता मेहता, सुनीता देवी, दीपा राय आदि मौजूद रहे।