Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट: डोबाभागू में पहली बार एपिस डोरसाटा प्रजाति का मौन वंश देखने को मिला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 19, 2025

डोबाभागू में पहली बार एपिस डोरसाटा प्रजाति का मौन वंश देखने को मिला।।

मैदान से पलायन कर पहुंचा पहाड़। मौन पालको के लिए वरदान साबित हो सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में रहने वाला मौन वंश एपिस डोरसाटा अब पहाड़ की और पलायन कर रहा है। आज 19 जून को बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागु में शाम के समय इस प्रजाति के मौन वंश ने लैंडिंग की है। डोबाभागू के प्रमुख युवा मौन पालक मनोज कुमार ने बताया कि यह मौन वंश लाखों की संख्या में है और यह जलवायु परिवर्तन के कारण पलायन हो सकता है।और मौन वंश ने उनके घर के समीप बांज के पेड़ मे लैंडिंगकी है।मनोज कुमार ने लोगों को इस मौन प्रजाति के आक्रामक स्वभाव के बारे मे जानकारी दी और लोगों को मौन वंश से दूरी बनाने को कहा। बताया अगर इस प्रजाति को यहां का मौसम भा जाता है तो यह प्रजाति मौन पालको के लिए वरदान साबित हो सकती है क्योंकि यह प्रजाति अत्यधिक शहद का उत्पादन करती है। तथा इसके आक्रामक स्वभाव के कारण ततैया भी इन पर हमला नहीं करते हैं।मौन वंश देखने के लिए गांव के दर्जनों लोग पहुंचे जिसमे प्रीति तिवारी,शंकर राम,उमेश तिवारी ,नरेश राम,निर्मल प्रसाद आदि थे।

जरूरी खबरें