Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:गुरिल्ला हरीश ने मानव बम बन पाकिस्तान जाने की पीएम मोदी से मांगी इजाजत कहा देश के लिए शहीद होना चाहते हैं।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 9, 2025

गुरिल्ला हरीश ने मानव बम बन पाकिस्तान जाने की पीएम मोदी से मांगी इजाजत कहा देश के लिए शहीद होना चाहते हैं।भारत व पाक के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए आम नागरिकों का खून भी उबाल मार रहा। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के रहने वाले एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरीश सिंह अधिकारी के द्वारा अपने मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से स्वयं को मानव बम बनाकर पाकिस्तान भेजने की मांग की है। हरीश सिंह अधिकारी ने बताया वे 1982 के गुरिल्ला प्रशिक्षित हैं । उन्होंने भारत-पाक युद्ध में जाने की प्रधानमंत्री मोदी से इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा उन्हें मानव बम बनाकर पाकिस्तान भेजा जाए । वे देश की रक्षा के लिए अपनी जान देना चाहते हैं। कहा वह एक गुरिल्ला है उनके रक्त की हर बूंद देश के लिए अर्पित है। क्षेत्र के लोगों ने हरीश के इस देश भक्ति के जब्बे की सराहना की है। कहा भारत का हर नागरिक भारतीय सेना व प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

जरूरी खबरें