Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:खोला सुनार में गुलदार का आतंक वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 12, 2025

खोला सुनार में गुलदार का आतंक वन विभाग ने लगाया पिंजराचंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के खोला सुनार ग्राम पंचायत में लंबे समय से गुलदार ने आतंक को मचाया हुआ था। गुलदार ग्रामीणों के कई पालतू कुत्तों व मवेशियों को शिकार बन चुका था। जिस कारण गांव में गुलदार की दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों के द्वारा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग से गांव में पिजड़ा लगाने की मांग की गई थी। ग्रामीणों की मांग पर बन विभाग के काली कुमाऊं रेंज के रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर आज शुक्रवार को गुलदार को पकड़ने के लिए वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में बन कर्मियों के द्वारा खोला सुनार में पिंजरा लगाने की कार्यवाही ग्रामीणों के सहयोग से की गई। बन विभाग द्वारा ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश दिए व सावधानी बरतने को भी कहा गया। पिंजरा लगाने में ग्रामीण गंगा दत्त जोशी, राजेंद्र जोशी ,योगेश वर्मा, शुभम जोशी ,मोनिका जोशी, आकांक्षा जोशी, पुष्पा जोशी, निर्मला जोशी व सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जोशी आदि के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें