Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में होगा विशाल कन्यापूजन व भंडारे का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

रामनवमी पर्व पर लड़ीधुरा मंदिर में होगा विशाल कन्यापूजन व भंडारे का आयोजनचंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के प्रसिद्ध मां लड़ीधुरा मंदिर में वर्ष 2009 से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चैत की रामनवमी को सुंदरकांड के साथ साथ 108 कन्याओं का पूजन किया जाता है । लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया विकासखंड बाराकोट के मां लड़ीधुरा मंदिर में वर्ष 2009 से अविरल रूप से 108 कन्याओं का पूजन पूरे विधि विधान से किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना को लेकर किया जाता है जिससे समाज में सकारात्मक भाव उत्पन्न हो ।नागेंद्र जोशी ने बताया इस वर्ष भी 06 अप्रैल रामनवमी के शुभ अवसर पर मां भगवती के मंदिर में विशाल कन्या पूजन के साथ साथ गणेश पूजन, सुंदरकांड तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने क्षेत्र के समस्त जनमानस को सपरिवार रामनवमी के शुभ दिन मां लडीधुरा मंदिर पहुंचकर मां भगवती व मां महा काली का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन को लेकर मंच तैयारी में जुटा पड़ा है।

जरूरी खबरें