Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:चुनाव व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया बाराकोट ब्लॉक का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 2, 2025

निर्वाचन तैयारियों में कोई कोताही नहीं: जिलाधिकारी ने काउंटिंग हॉल व स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षणबाराकोट(चंपावत)। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2025 के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के बाराकोट ब्लॉक सभागार मे बनाए जा रहे काउंटिंग हॉल एवं स्ट्रॉन्ग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्याशियो का प्रवेश, मतगणना स्थल की व्यवस्था, सीलिंग रूम तथा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा आदि की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से शौचालयों की सफाई, पेयजल की उपलब्धता तथा सम्पूर्ण परिसर की स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से चिन्हित कर सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि वाहन आवागमन में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सभी प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट व दृश्यात्मक साइनज लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे मतगणना स्थल पर आने वाले कार्मिकों एवं प्रत्यासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, इसकी प्रत्येक तैयारी उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैऔर इस हेतु सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ।जिलाधिकारी ने बताया उम्मीदवारों को बैंक में नया खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन उनके खाते का बैलेंस शून्य होना चाहिए ताकि उम्मीदवार अपने चुनाव खर्च का ब्ययोरा दे सके।इस दौरान जिला अधिकारी ने वर कोर्ट स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नीतू डांगर,खंड विकास अधिकारी बाराकोट मोनिका पाल, एसएचओ अशोक कुमार, आरओ दीप्ति कीर्ति तिवारी , बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसादआदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें