रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 11, 2026
पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।

ब्लॉक परिसर में गंदगी को लेकर गर्माया मामला।

चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । स्थानीय लोगों का कहना है एक ओर स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटा जा रहा है , दूसरी ओर विकासखंड परिसर में नाली चोक होने और फैली गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं । जौलाड़ी वार्ड के लोगों का कहना है ये समस्या लंबे समय से बनी हुई है । लंबे समय से बनी समस्या का समाधान न होते देखे स्थानीय लोगों ने वार्ड मेंबर और नगर पंचायत अध्यक्ष से समस्या का समाधान करने की बात कही । जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष , वार्ड मेंबर और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और पाया कि वाकई समस्या गंभीर है । जिसमें बाद सभी लोग वार्ता करने बीडीओ ऑफिस पहुंचे । लेकिन आरोप है कि खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने इस विषय में वार्ता करने से साफ मना कर दिया और एफआईआर की धमकी भी दी और पुलिस बुला ली। जनप्रतिनियों का कहना है - खंड विकास अधिकारी ने अपने ऑफिस के बाहर दो सुरक्षाकर्मी लगाए हैं उनका कहना है उन्हें जनता की समस्या की समस्या सुनने और उन समस्याओं का समाधान करने के लिए वेतन मिलता है या फिर लोगों को धमकाने का ।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल के सामने वार्ड सभासद बलराज पाटनी व खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के बीच तीखी बहस भी हुई। अब सवाल बड़ा है - क्या जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बात अधिकारी सुनने से मना कर देंगे । कुछ आरोपों से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं , लेकिन इन आरोपों में कितनी सत्यता है ये जांच का विषय है । मामले में खंड विकास अधिकारी का पक्ष जानने के लिए उन्हें कॉल किया तो , चार बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया । फिलहाल मामला या गर्माया हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।