Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:01 फरवरी माघ पूर्णिमा को होगी नवनिर्मित लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की पुनर्स्थापना

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

01 फरवरी माघ पूर्णिमा को होगी नवनिर्मित लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की पुनर्स्थापनाबाराकोट, लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में रविवार दिनांक 18 जनवरी 2026 को नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं किशोर जोशी के संचालन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की आम बैठक आहुत की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जन सहयोग से बने लड़ीधूरा मंदिर में 23 जनवरी 2026 के स्थान पर 01 फरवरी 2026 को पवित्र माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मां भगवती को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा। पूर्व में यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के दिन निर्धारित किया गया था। वर्तमान में अपरिहार्य कारणों से सर्वसम्मति से तिथि में परिवर्तन किया गया है। लड़ी अधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित देव डांगरों को पवित्र रामेश्वर घाट में गंगा स्नान कराया जाएगा तत्पश्चात नगाड़ों की नौबत बजाकर मां भगवती को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा, इस अवसर पर विशाल हवन एवं भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों से इस स्वर्णिम अवसर पर सहयोग करने का आह्वान किया गया है, उन्होंने बताया कि नवनिर्मित मंदिरों के लिए मूर्तियां जयपुर से बनकर लड़ीधूरा पहुंच चुकी हैं। मूर्तियों के लिए मदन मोहन जोशी पुत्र स्वर्गीय तुलाराम जोशी निवासी ग्राम सभा पम्दा एवं दयाल सिंह अधिकारी पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी निवासी ग्राम बाराकोट द्वारा एक-एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया है।बैठक में देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्र जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देव डांगर नवीन सिंह अधिकारी, ईश्वर सिंह अधिकारी,दीपक चंद्र जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, उमेश चंद्र जोशी, योगेश वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू वर्मा, शुभम नाथ, रितिक सिंह अधिकारी, हिमांशु जोशी, दीपक जोशी, नवीन सिंह अधिकारी,सूरज अधिकारी, नमन अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें