रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
Laxman Singh Bisht
मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
चम्पावत । फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोशिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता एवं जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली के संचालन में ब्लॉक मुख्यालय बाराकोट के प्रवेश द्वार पर सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों द्वारा गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने मिनिस्ट्रियल कार्मिक फेडरेशन के बैनर तले जिले के सभी विभागों के मिनिस्ट्रियल कार्मिक अपनी 12 सूत्रीय मांगों के लिये आंदोलन रत हैं। जिनमें प्रमुख मांग कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन ₹2800.00, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन एवं उपनिदेशक (प्रशासनिक) पद का सृजन प्रमुख मांगे हैं, आज की गेट मीटिंग कार्यक्रम के संयोजक शिक्षा विभाग में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिक शुभम जोशी थे। सभी वक्ताओं ने मिनिस्ट्रियल कार्मिकों से 25 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का आवाहन किया है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार के पास विधायकों एवं सांसदों के वेतन भक्तों को बढ़ाने के लिए तथा प्रचार प्रसार में बेवजह धन खर्च करने के लिए पर्याप्त बजट है परंतु कर्मचारी की पुरानी पेंशन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के भुगतान के लिए कोई बजट नहीं है । मिनिस्ट्रियल कर्मीकुने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती बाराकोट से अब सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। आज कार्यक्रम में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, सुरेंद्र सौंन, धीरज गोरखा, योगेश चंद्र,राजेश कुमार, मुकेश जोशी, महेश सिंह, जितेंद्र कुमार,चंद्रशेखर भट्ट, महेंद्र सिंह पटवा, सुरेश चंद्र भट्ट, ललित मोहन चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह मेहता, मिंटू सिंह राणा, संजय कुमार, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, पंकज सिंह, नीरज कुमार कालाकोटी, चंचल सिंह मेहता, गौरव नाथ गोस्वामी, शुभम जोशी, हिमांशु वारी, बबीता कालाकोटी, प्रिया सावंत, मंजू मटियाली, राजेश्वरी बोहरा, आकांक्षा वर्मा, उदल सिंह, नवीन कुमार, आशुतोष गुप्ता, उपकार कुमार,सचिन कोहली, शाहिद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग