Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

सैकड़ो की तादाद में पहुंचे भक्तों ने मां भगवती का लिया आशीर्वाद।

उबड़ खाबड़ पथरीले रास्तों से भक्तों ने रस्सों के सहारे मां भगवती के डोले को पहुंचाया मां भगवती मंदिर।

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर्व को आज चंपावत जिले में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। तो वहीं जिले के बाराकोट ब्लॉक की तड़ाग ग्राम सभा में गांव की देवस्थली से ढोल नगाड़ों के साथ मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों के द्वारा रस्सों के सहारे मां भगवती के जयकारो व ढोल की धमक के बीच देवी रथ को डेढ़ किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर पथरीले रास्तों से भगवती मंदिर तक पहुंचाया गया। जहां देवी रथ ने मां भगवती मंदिर की परिक्रमा की इसके बाद रथ यात्रा का समापन किया गया इसके बाद भगवती मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया।

देवी रथ के पीछे मातृशक्ति मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।रथ में मां भगवती के रूप में डांगर अर्जुन सिंह और संदीप सिंह सवार थे। जिनके द्वारा सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। रथ के पीछे एडी देवता के डांगर गोपाल सिंह, राजमल के महासिंह,भुमिया देवता के शेर सिंह, भगवती के बीर मोहन सिंह ,राजमल के बीर राम सिंह भुमिया की केशवी देवी के द्वारा अवतरित होकर सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया गया। पूर्व ग्राम प्रधान होशियार सिंह बोरा ने बताया अष्टमी पर्व को प्रतिवर्ष ग्राम सभा में काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कल देर रात तक देवी का जागरण किया गया जिसमें देव डागरों ने अवतरित होकर भक्तों के कष्ट का निवारण किया।

आज गुरुवार अष्टमी पर्व पर गांव के देव स्थल से मां भगवती की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया पंडित हेमंत चौबे और पंडित पीतांबर के द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न की गई। उन्होंने बताया नवरात्र में बड़ी संख्या में प्रवासी पूजा अर्चना के लिए अपने गांव पहुंचे हुए है रथ यात्रा में गांव के ग्रामीणों के अलावा आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक सिंह, पूर्व जिला पंचायत कमल सिंह ,सरपंच उम्मेद सिंह, पूर्व सूबेदार प्रताप सिंह ,हयात सिंह तरागी, नरेश सिंह बोहरा, छतर सिंह बोरा ,केदार बोरा सहित सैकड़ो की तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें