Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:चमरौली मे ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

चमरौली मे ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन 11 दिसंबर को चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की ग्राम सभा चमरौली में ग्राम प्रधान पायल देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। उक्त खुली बैठक में ग्राम पंचायत चमरौली की आगामी वर्ष 2026-27 हेतु मनरेगा, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग से संबंधित कार्य योजनाओं के चयन के साथ ही समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन / राशन कार्ड हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया ।मनरेगा योजनांतर्गत जॉब कार्ड ,ई केवाईसी समान नागरिकता कानून पंजीकरण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई है बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिरुद्ध पुनेठा ग्राम विकास अधिकारी भावेश गहतोड़ी,उमेद सिंह मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें